{"_id":"4795ffa62c0abe7953fced7dc5c82277","slug":"senior-journalist-vinod-mehta-passes-away-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता का एम्स में निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता का एम्स में निधन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 08 Mar 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटलुक ग्रुप के संस्थापक संपादक विनोद मेहता का निधन हो गया। विनोद मेहता 73 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने से मेहता दिल्ली के एम्स में भर्ती थें, जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
मेहता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी, शीला दीक्षित, एलके आडवाणी, अरुण जेटली, राघवेंद्र राठौर और मनीष सिसौदिया ने विनोद मेहता की शोक सभा में पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने विनोद मेहता के निधन पर कहा है कि उनकी राय हमेशा स्पष्ट और साफ होती थी। विनोद मेहता एक अच्छे पत्रकार और लेखक के रूप में याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने इस अविस्मरणीय छति के लिए उनके परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
जनसत्ता के संपादक ओम थानवी और पत्रकार से राजनेता बने आम आदमी पार्टी के आसुतोष ने विनोद मेहता के निधन को मीडिया जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
विनोद मेहता के निधन पर आउटलुक परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
Frank & direct in his opinions, Vinod Mehta will be remembered as a fine journalist & writer. Condolences to his family on his demise.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2015