फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   senior journalist Manoj Srivastava is no more.

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव

Wed, 08 Oct 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
senior journalist Manoj Srivastava is no more.

‘अमर उजाला’ के वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव का मंगलवार सुबह वाराणसी में आकस्मिक निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी डॉ. सीमा व बेटी आस्था हैं।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री आदि ने मनोज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


मनोज ने ‘अमर उजाला’ में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह राजनीतिक व सामाजिक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।

शोक संवेदनाओं का तांता
वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के निधन पर राजनैतिक पार्टियों व संगठनों ने भी दुख जताया है। कई जगह शोक सभाएं भी हुईं।

भाजपा विधानपरिषद दल के नेता हृदय नारायण दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्राभारी मनीष दीक्षित, अनीता अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव व पीसीएफ सभापति आदित्तय यादव ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल व वीरेंद्र मदान ने भी मनोज श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी दुख जताया है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि पत्रकारिता जगत की यह अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना जतायी है।

वहीं, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के दारुलशफा स्थित आवास पर एक शोक सभा हुई। इसमें लोगों ने कहा कि मनोज श्रीवास्तव ज्वलंत समस्याओं पर निष्पक्ष होकर लिखते थे। पत्रकारिता जगत में उनके निधन से एक बड़ी क्षति हुई है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, सुदामा प्रसाद, दया शंकर वर्मा, अनिल वर्मा, विनोद, सरोज, राकेश सिंह, संतोष पांडे, अक्षय प्रताप सिंह आदि विधायक उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने भी मनोज श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री पीके तिवारी व प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह व सचिव जेपी तिवारी ने कहा कि मनोज एक होनहार पत्रकार के साथ ही एक बेहतरीन इंसान भी थे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी मनोज श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताया है। प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म सिंह व महामंत्री अवनीन्द्र पांडेय ने इसे हिंदी पत्रकारिता जगत की एक बड़ी क्षति बताया है।


संघ ने मंगलवार को एक शोक सभा भी की। इसमें संरक्षक प्रशांतदत्त तिवारी, कमल नारायण शुक्ला, विशाल शाह, नागेंद्र यादव, रामकृष्ण मिश्रा, बीके शुक्ला, केके शुक्ला, अंजनी कुमार शुक्ला, एससी मिश्रा, जयचन्द्र द्विवेदी, प्रमोद पंत, आशुतोष पांडेय सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed