फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Senior Assam cop suspended for anti-Muslim rant on Facebook

फेसबुक पर मुस्लिम विरोधी पोस्ट पर आसाम के DSP निलंबित

Mon, 15 Feb 2016 04:34 PM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Senior Assam cop suspended for anti-Muslim rant on Facebook

आसाम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोशल मीडिया पर मुस्लिम विरोधी पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। उन्होंने फेसबुक पर यह पोस्ट किया था।

विज्ञापन


आसाम के कर्बी आंगलॉन्ग जिले के डीएसपी अंजन बोरा ने बांग्लादेशी शर्णार्थियों के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट किया था। इनके पोस्ट ने धीरे-धीरे विवाद के रूप ले लिया जिससे राजनीति गरमा गई। सोशल मीडिया पर बोरा के फॉलोवरों की संख्या काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पोस्ट में मुस्लिमों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना 'अजान' को रोकने की बात कही। इसके अलावा पोस्ट में यह भी दावा किया कि उन्होंने कई रफिकुल इस्लाम जैसे कई अल्पसंख्यकों को मार है। रफिकुल बोडोलैंड क्षेत्रीय स्वायत्तशासी जिलों में कांग्रेस का सदस्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हुए निलंबित

Senior Assam cop suspended for anti-Muslim rant on Facebook

बोरा के इस विवादित पोस्ट के बाद पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बोरा के गिरफ्तारी की भी मांग की। विवाद को बढ़ता देख सरकार ने बोरा को निलंबित कर दिया।


ऑल बोडोलैंड अल्पसंख्यक छात्र संगठन (एबीएमएसयू) के के अली ने बोंगाइगांव जिले में एक पुलिस स्टेशन में डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

गुवाहाटी हाई कोर्ट के वकील बुर्हानुर रहमान ने कहा ने राज्य सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे लोग आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed