फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   senion congress leaders may be trouble for rahul mission 2014

राहुल के 'मिशन 2014' को पलीता लगाने में जुटे कांग्रेसी

Sat, 03 Aug 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
senion congress leaders may be trouble for rahul mission 2014

आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मिशन 2014 को उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पलीता लगाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के केंद्रीय मंत्रियों से काफी उम्मीद है, लेकिन वे पार्टी के अहम कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में सिर्फ दो केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठों की उपस्थिति भी उत्साहजनक नहीं रही। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता काफी संख्या में पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में केंद्रीय मंत्रियों में सिर्फ ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन और कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल पहुंचे थे। अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने इफ्तार पार्टी से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री समेत कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे, जबकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी की ओर से एकजुटता का पाठ पढ़ाए जाने के बावजूद पार्टी कार्यक्रम में भी पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री अपना दांव चलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed