फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   send video of jammu kashmir flood

भेजिए,जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ का वीडियो

Sat, 13 Sep 2014 08:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Sep 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
send video of jammu kashmir flood

जम्मू कश्मीर में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। रियासत के लगभग 60 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 3000 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का असर है। 600 से अधिक गांव तो पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में आई इस त्रासदी में सेना, एनडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन और अन्य बचाव दल मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

सेना के तीनों अंगों के जवान जल तांडव से तबाह हुए श्रीनगर में फंसे लाखों लोगों को बचाने में दिन-रात लगे हैं। अब तक लगभग डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। अभी भी पांच लाख से ज्यादा लोग बचाव दलों की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर शहर में संचार सेवा की बहाली के बाद कई हिस्सों में बिजली सप्लाई भी शुरू कर दी गई। जिन इलाकों में पानी ज्यादा भरा है वहां बिजली फिलहाल बंद है। शहर के ज्यादातर हिस्सों से पानी कम होने लगा है। लोग फोन पर एक-दूसरे से बात कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा देश इस विभीषिका को देखकर जम्मू-कश्मीर में फंसे लोगों के कष्ट को महसूस कर रहा है। अमर उजाला भी इस त्रासदी की खबरें और तस्वीरें पाठकों तक पहुंचाने में शुरू से जुटा है।


अगर आपके पास जम्मू कश्मीर की बाढ़ से जुड़ी वीडियो या तस्वीरें हैं तो उसे अमर उजाला डॉट कॉम को भेजिए। अमर उजाला पूरी दुनिया के पाठकों तक उसे पहुंचाएगा।

jammu kashmir flood

वीडियो या तस्वीरें आप वाट्सएप पर 08716991013, 09582219931 नंबरों पर भेज सकते हैं। आप ईमेल से भी भेज सकते हैं। पता है- digital.ujala@gmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed