फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Send free SMS by G mail

खुशखबरी! अब जी-मेल से मुफ्त में भेजें एसएमएस

Fri, 12 Oct 2012 01:28 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 12 Oct 2012 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Send free SMS by G mail
गूगल ने अपनी जी-मेल सर्विस का विस्तार करते हुए इसमें मैसेज भेजने का फीचर भी जोड़ दिया है। इससे जी-मेल यूजर अब ई-मेल और चैटिंग के अलावा सीधे मोबाइल पर मैसेज भी भेज सकेंगे। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबरों को जी-मेल की एड्रेस बुक में स्टोर करना होगा। इसके बाद जी-मेल यूजर चैट विंडो से किसी भी नंबर पर मुफ्त में एसएमएस भेज सकते हैं। गूगल की जी-मेल से मैसेज भेजने की सेवा भारत समेत 51 अन्य देशों में उपलब्ध है। यह सेवा सभी मोबाइल नेटवर्कों पर काम करेगी।
विज्ञापन


शुरुआत में हर यूजर के खाते में 50 एसएमएस मिलेंगे, जितने मैसेज आप भेजते जाएंगे उस हिसाब से आपका एसएमएस क्रेडिट स्कोर घटता जाएगा। इस सर्विस की एक दिलचस्प बात ये है कि अगर भेजे गए मैसेज पर मोबाइल फोन से रिप्लाई आता है, तो यूजर के अकाउंट में 5 क्रेडिट जुड़ जाएंगे। अगर 50 मैसेज भेजने पर एक भी रिप्लाई नहीं आता है, तो आपका क्रेडिट जीरो हो जाएगा हालांकि 24 घंटों के अंदर यह फिर से बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है तकनीक
ये मैसेज एक गूगल फोन नंबर से भेजे जाएंगे।
इस नंबर को फोन में स्टोर कर सकते हैं।
इसी नंबर का इस्तेमाल मैसेज का जवाब देने में किया जाएगा।
उस नंबर से वापस मैसेज आने पर मैसेज सीधे चैट विंडो में दिखेगा।

क्या है फायदा
जी-मेल मैसेज सर्विस यूजर्स को रिप्लाई बैक की सुविधा देती है।
एक ही एकाउंट का इस्तेमाल मेल, चैट और एसएमएस के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed