फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   semi high speed train in India to start in june

160 किमी. की स्पीड से चलेगी ये ट्रेन, जानें कब हो रही है शुरू

Mon, 01 Jun 2015 01:31 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
semi high speed train in India to start in june

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस जून के दूसरे हफ्ते में रफ्तार भरना शुरू कर सकती है। करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दिल्ली-आगरा के बीच चलने वाली इस बहुप्रतीक्षित रेल सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेल मंत्रालय को इसके शुभारंभ के लिए जून के पहले हफ्ते में रेलवे संरक्षा आयुक्त से परिचालन की मंजूरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों स्टेशनों के बीच 200 किलोमीटर लंबी पटरी पर पहले ही सेमी हाई स्पीड ट्रेन का दो बार ट्रायल किया जा चुका है। अब इसे रेलवे संरक्षा आयुक्त से आवश्यक मंजूरी लेने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुक्त से जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।इसके बाद 9 जून से इस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा के बीच 160 किमी प्रतिघंटे की होगी रफ्ता

semi high speed train in India to start in june

गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली और आगरा के बीच की 200 किलोमीटर की दूरी को करीब 105 मिनट में पूरा करेगी। यही नहीं, इसमें

आधुनिक रूप के 12 कोच भी लगेंगे। साथ ही इसमें आपातकाल ब्रेक और स्वचालित अग्नि चेतावनी अलार्म भी लगाया गया है। हालांकि इस ट्रेन पर सफर करने के लिए यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस से कहीं ज्यादा कीमत अदा करनी होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसदी ज्यादा हो सकता है।

रेलवे नौ अन्य रूटों पर भी सेमी हाई स्पीड ट्रेन को चलाना चाहता है। इसमें  गोवा-मुंबई, नागपुर-सिकंदराबाद, चंडीगढ़-दिल्ली, कानपुर-दिल्ली, हैदराबाद -चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही यह ट्रेन किराया ज्यादा होने के कारण कितनी सुविधाजनक साबित होगी यह तो इसके शुरू होने के बाद ही कहा जा पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed