फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   selection of congress candidates starting in up

यूपी: कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन शुरू

Tue, 22 Oct 2013 12:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
selection of congress candidates starting in up

उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के कदम रखते ही यूपी कांग्रेस भी सतर्क हो गई है। राहुल गांधी की हमीरपुर और सलेमपुर में होने वाली रैली के साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन के लिए कसरत शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला समितियों से हर सीट पर तीन से चार उम्मीदवारों के नामों के पैनल मांगे हैं। साथ ही राहुल की रैलियों को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा है कि प्रदेश में राहुल गांधी की रैलियों में अपार भीड़ उमड़ रही है। लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अलीगढ़ की रैली के फ्लॉप होने के सवाल को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली बेहद कामयाब रही और लोगों ने पार्टी पर विश्वास जताया।

खत्री ने कहा कि प्रदेश में चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। सभी जिला कांग्रेस समितियों से तीन से चार उम्मीदवारों के पैनल मांगे गए हैं। साथ ही चुनावी पर्यवेक्षकों ने भी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को दे दी है।

उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद प्रदेश कार्यकारिणी भी जल्द गठित हो जाएगी। जबकि ब्लॉक स्तर पर भी संगठन के पुनर्गठन की तैयारियों महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।


खत्री ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशों के अनुसार इस बार ब्लॉक और जिला स्तर से आए उम्मीदवारों के नामों को चुनाव में तवज्जो दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां होने के बाद ब्लॉक कांग्रेस समितियों से भी उम्मीदवारों के नाम मांगे जाएंगे।

राहुल गांधी की रैलियों को लेकर खत्री ने कहा कि यूपी कांग्रेस की कोशिश है कि राहुल की हर महीने दो से तीन रैलियां आयोजित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed