{"_id":"846bc02c-21f0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"seek-opinions-for-ban-on-paid-news-says-tivari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड न्यूज की पाबंदी पर सभी से राय लेंगे: तिवारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पेड न्यूज की पाबंदी पर सभी से राय लेंगे: तिवारी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Oct 2012 11:16 PM IST
विज्ञापन
नए सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने पेड न्यूज पर पाबंदी को लेकर इससे जुड़े सभी पक्षों की राय लेने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि खुद उन्होंने इसका चुनावों के दौरान अनुभव किया है। पहली बार मंत्री बने तिवारी ने साफ किया है कि उनका इरादा मीडिया पर अंकुश लगाने का कतई नहीं है। बल्कि वह तो चाहते है कि सबको समान मौके मिले।
विज्ञापन
सोमवार को पदभार संभालने के बाद तिवारी ने सरकार के कामकाज के बारे में लोगों के बीच प्रचार को बेहद अहम बताया और केबल टीवी डिजिटलीकरण पर जोर दिया। इस बारे में पूछने पर तिवारी ने कहा कि नए मंत्री का मतलब यह नहीं है कि आप पुराने सभी कामकाज को बदल डाले।
विज्ञापन
पेड न्यूज के मसले पर तिवारी ने कहा कि वह खुद दो बार चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें इस समस्या की गंभीरता का पता है। उन्होंने इस समस्या को खत्म करने के लिए आम सहमति बनाने पर जोर दिया। कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर आम सहमति बनने के बाद ही रास्ता निकाला जा सकता है। मंत्रालय का कामकाज संभालने से पहले वह अंबिका सोनी से मिलने गए थे।
विज्ञापन