फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   see marksheet of child who score

OMG: 400 में से 399, मार्कशीट देखकर दंग रह जाएंगे आप

Tue, 19 May 2015 10:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 May 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
see marksheet of child who score

आईएससी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा कोलकाता के अर्क्य चटर्जी ने टॉप किया है। इन्होंने 400 में 399 अंक प्राप्त किये हैं। इन्होंने 2012 के परीक्षा परिणामों में 398 अंक पाने वाले बच्चे का रिकार्ड भी तो़ड़ दिया।

विज्ञापन


अर्क्य कोलकाता के विवेकानंद मिशन स्कूल के छात्र हैं। इनकी मार्कशीट आपको चौंका सकती है। इन्हें गणित, कंप्यूटर साइंस और फिजिक्स में 100 में से 100 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


लेकिन अर्क्य को अंग्रेजी ने धोखा दे दिया। यहां उन्हें 100 में से सिर्फ 99 नम्बर ही मिल पाए। केमेस्ट्री में भी उन्हें केवल 99 नम्बर ही मिल पाए। अर्क्य बताते हैं कि जब बोर्ड ने रिजल्ट एनाउंस करते हुए उनका नाम लिया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे करते थे पढ़ाई

see marksheet of child who score

अर्क्य को अपने नम्बरों पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। उन्होंने परिणाम आने के बाद दो बार अपने मार्क्स कैलकुलेट किए तब जाकर उन्हें यकीन हुआ कि उन्हें 99.75% मार्क्स मिले हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 10 से 12 घंटे पढ़ता था। उन्हें उपन्यासों का भी शौक है। अर्क्य ने बंगाली उपन्यास की श्रृंखला 'फेलुदा' अपने परीक्षाओं के कुछ दिन पहले ही पढ़नी शुरू की थी।

अर्क्य बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के भी फैन है। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल को दिया है। इस परीक्षा परिणाम में मुंबई से ही सुगाता चौधरी, अनन्य पटवर्धन और तपन साहू ने 99.20% के साथ टॉप किया है।

आईएससी बोर्ड में परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 5 विषयों में से अंग्रेजी तथा तीन और विषय जिनमें छात्र के अच्छे नम्बर आए हैं वो शामिल किया जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed