फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   see exculsive video of pawan jallad.

कैसे तैयार हुआ कोली की फांसी का फंदा, देखें वीडियो

Sun, 07 Sep 2014 07:50 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
see exculsive video of pawan jallad.

निठारी के नरपिशाच सुरेंद्र कोली को मेरठ जेल में फांसी देने को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। फांसी देने वाले जल्लाद पवन ने तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


जल्लाद पवन ने सुरेंद्र कोली को फांसी देने के लिए क्या-क्या तैयारी की है। इसका एक्सक्लुजिव वीडियो अमर उजाला के पास है। वीडियो में जल्लाद पवन ने उस रस्सी को भी दिखाया जिससे सुरेंद्र कोली को फांसी दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीआईजी जेल एके पंडा और वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि कोली को फांसी देने के संबंध में अभी आधिकारिक आदेश नहीं मिले हैं, लेकिन हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का डेथ वारंट जारी होने के बाद से उसे फांसी पर लटकाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

जेल के अधिकृत जल्लाद पवन सिंह ने दोपहर के समय फांसीघर का निरीक्षण किया। उसने नट बोल्ट के साथ ही लीवर चेक किया। आसपास उगी घास हटवाने को कहा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने जल्लाद से किसी भी कमी को जल्द दूर करने को कहा है।

कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला पवन पहली बार फांसी देगा। पवन का कहना है कि 1987 से वह अपने दादा कल्लू सिंह और पिता मम्मू सिंह के साथ फांसी देने के दौरान साथ रहता था।

फांसी देकर होगा खुश पवन

see exculsive video of pawan jallad.

अपने दादा और पिता के साथ रहने के बाद दिल्ली, जयपुर, आगरा, इलाहाबाद, पटियाला में साथ रहने के दौरान उसने इस खानदानी पेशे से जुड़ने का फैसला किया।

पिता मम्मू जल्लाद की मौत के बाद पवन का जेल में जल्लाद के रूप में रजिस्ट्रेशन हुआ था। आधिकारिक रूप से जल्लाद बनने के बाद उसकी यह पहली फांसी होगी।

इसी तरह वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी का कहना है कि उनके सेवाकाल में भी यह पहली फांसी होगी। अभी तक की अपनी नौकरी में वह जिस जेल में भी तैनात रहे, वहां ऐसा कोई मौका नहीं आया कि किसी को फांसी दी गई हो।

जल्लाद पवन का कहना है कि मेरे पिता की कसाब को फांसी देने की इच्छा दिल में ही रह गई थी। उनकी मौत के बाद मैं फांसी देना चाहता था। लेकिन तब मेरा रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। अब कोली जैसे नरपिशाच को फांसी दूंगा तो मुझे खुशी होगी।

देखिए पूरा वीडियो पवन जल्‍लाद का


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed