फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sedition charge against Tamil folk singer for anti Jayalalithaa song

जयललिता के विरोध में लिखा गीत, गायक गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2015 05:06 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
Sedition charge against Tamil folk singer for anti Jayalalithaa song

मुख्यमंत्री जयल‌लिता के विरोध में गीत लिखने के कारण त‌मिलनाडु में एक लोकगायक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने अपने गीत के जरिए राज्य की शराब नीति की आलोचना की थी। त्रिची के 45 वर्षीय लोकगायक एस कोवन पर पु‌लिस ने शुक्रवार को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


इं‌डियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस ने एस कोवन को त्रिची के पास उनके गांव वोराइयुर से गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात तकरीबन ढाई बजे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एस कोव‌न एक संस्कृति संगठन 'मक्‍कल कलाई इला‌क्किय कषगम' (पीपुल्स आर्ट्स एंड लिटरेरी एसोसिएशन) के प्रमुख भी है। ये संगठन 30 साल पुराना है, और आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों के बीच काम करता है। ये संगठन समाजिक आर्थिक मुद्दों पर लोकगीत और नुक्‍कड़ नाटक किया करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोवन के गीतों मे जयललिता की आलोचना

Sedition charge against Tamil folk singer for anti Jayalalithaa song

कोवन ने दो गीत लिखें है, जिनमें शराब और राज्य की आर्थिक नीति की कड़ी आलोचना की गई है। एक गाने में राज्य सरकार से अपील की गई है कि वो शराब की दुकानों का बंद कर दे, क्योंकि इसने राज्य को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

दूसरे गीत में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और उनकी पार्टी की आलोचना की गई है। गीत में कहा गया है कि जयललिता खुद आनंद ले रही हैं, जबकि राज्य के लोग शराब से मर रहे हैं।

कोवन के गीत में ये भी कहा गया है कि तमिलनाडु में शराब के लिए 'मिदास' कंपनी जिम्मेदार है। मिदास से जयललिता की सहयोगी शशिकला का जुड़ाव है। कोवन के दोनों ही गीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के कारण पुलिस पर भी दबाव है, जिसकी वजह से ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed