{"_id":"9264997e-da41-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"security-tightened-after-terror-threat-to-isro","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरू में बड़े आतंकी हमले की आशंका, निशाने पर इसरो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेंगलुरू में बड़े आतंकी हमले की आशंका, निशाने पर इसरो
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक पुलिस को मिले एक पत्र से पता चला है कि पाकिस्तान का एक आतंकी संगठन बेंगलुरू में बड़े आतंकी हमले की फिराक में है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) समेत कई महत्वपूर्ण संस्थान उसके निशाने पर हैं।
विज्ञापन
शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) कमल पंत ने बताया कि पुलिस ने पत्र को संज्ञान में लेते हुए इसरो, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस को गुरुवार को जलाहल्ली में इसरो की एक इकाई की पार्किंग से चार पृष्ठ का पत्र मिला था। जिसके तीन पृष्ठ उर्दू और एक पृष्ठ अंग्रेजी में लिखा हुआ था। उर्दू के दो पृष्ठ टाइप किए गए थे।
विज्ञापन
पत्र के अनुसार, 'लश्कर जंग पाकिस्तान' की बलूचिस्तान ईकाई ने इस हमले की साजिश रची है। वह इसरो, दो प्रार्थना स्थलों, दो फाइव स्टार होटलों समेत शहर के 10 प्रमुख संस्थानों पर हमले की फिराक में है।
पत्र में लिखा गया है कि 40 हमलावरों की टीम का सरगना उमर अल्ला बख्श है। वह अपनी टीम के साथ शहर में दाखिल हो चुका है। पत्र लिखने वाले शख्स ने बताया है, '40 आतंकियों की टीम घातक हथियारों से लैस है। उनमें कुछ मानव बम भी शामिल हैं। हमले में कार बम का भी इस्तेमाल किया जाना है।'