फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   security tightend after SC receives mail threatening to blow up building

सुप्रीम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Tue, 18 Aug 2015 03:48 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
security tightend after SC receives mail threatening to blow up building

सुप्रीम कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर और उसके आस पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


ईमेल को दिल्ली पुलिस को फॉरवर्ड कर दिया गया है जिसके बाद पुलिस इसकी जांच कर रही हैं कि यह ईमेल कहां से और किस आईडी से भेजा गया था।

कोर्ट को धमकी मिलने के बाद परिसर में आने वाले लॉ इंटर्न्स पर भी सुरक्षा कारणों के मद्देनजर रोक लगा दिया गया है। इसके अलावा कोर्ट परिसर के आस-पास सघन तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

सुरक्षा बढाई गई

security tightend after SC receives mail threatening to blow up building

गौरतलब है कि हाल ही में 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाने वाले जस्टिस दीपक मिश्रा को भी धमकी भरे खत भेजे गए थे। जिसमें लिखा था कि 'तुमने याकूब को फांसी देकर अच्छा नहीं किया। इसका बदला लिया जाएगा। हम दिल्ली आ गए हैं। अपनी सुरक्षा जितनी हो सकती है बढ़ा लो।'

इस खत के बाद तीनों जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जस्टिस मिश्रा को एक बुलेटप्रूफ गाड़ी और पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो को उनके और उनके घर की सुरक्षा में तैनात किया गया है। धमकी भरे खतों और ईमेल के आने का सिलसिला याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद से ही शुरु हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed