फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Security personnel ties the shoelaces of TMC minister

जब मंत्री को सुरक्षा गार्ड ने पहनाए जूते, जानिए फिर हुआ क्या

Tue, 26 May 2015 09:50 AM IST
Updated Tue, 26 May 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
Security personnel ties the shoelaces of TMC minister

पश्चिम बंगाल के मंत्री रछपाल सिंह अपने निजी सुरक्षा गार्ड से जूते का फीता बंधवाने के कारण विवादों में आ गए हैं। विपक्षी दलों ने रछपाल और उनके बहाने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी आलोचना की है। विधानसभा में भी सोमवार को इस मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। उधर, मंत्री ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के योजना व विकास मंत्री रछपाल सिंह सोमवार सुबह राज्य सचिवालय में जानेमाने कलाकार रामकिंकर बेज को श्रद्धांजलि देने गए थे। बाहर आने पर उनका निजी सुरक्षा गार्ड उन्हें जूते पहनाने लगा। यह घटना वहां मौजूद स्थानीय चैनल के कैमरों में रिकार्ड हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाहर निकलने के बाद रछपाल सिंह खुद जूते पहनने को झुके, लेकिन उनके निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात पुलिस वाला तत्परता दिखाते हुए खुद उन्हें जूते पहनाने लगा। मंत्री ने उसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। गौरतलब है कि रछपाल सिंह पूर्व आईपीएस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

माकपा नेता ने कहा दिवालियापन

Security personnel ties the shoelaces of TMC minister

माकपा नेता और कोलकाता के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि 21वीं सदी में ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस और उसके नेताओं के राजनीतिक दिवालिएपन का सुबूत है।

सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी कौशिक सेन ने कहा है कि मंत्री और दूसरे प्रभावशाली लोगों को घेरे रहने वाले जब तक चापलूसी करते रहेंगे, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

पूर्व पुलिस अधिकारी समीर गांगुली ने कहा है कि वे इस घटना से आश्चर्यचकित नहीं हैं। चापलूसी तो पुलिस विभाग का हिस्सा है। इस विभाग के कई लोग मलाईदार पोस्टिंग और प्रमोशन के लालच में अपने वरिष्ठ अधिकारियों की चापलूसी करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed