फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   security lapse at narendra modis event in jaffna

श्रीलंका में मोदी की सुरक्षा में हुई थी भारी चूक

Fri, 20 Mar 2015 02:11 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
security lapse at narendra modis event in jaffna

पिछले सप्ताह श्रीलंका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र जाफना में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक युवक अपनी गाड़ी के साथ प्रधानमंत्री के करीब पहुंच गया था, उस वक्त वह अपनी कार में बैठने जा रहे थे। युवक प्रधानमंत्री के इतने करीब था कि वह आसानी से उनसे हाथ मिला सकता था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह तीन देशों की यात्रा की थी, जिसके अंतिम पड़ाव में वह श्रीलंका गए थे। श्रीलंका में वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री इससे पहले भी अपने विदेशी दौरों में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने लगा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) मामले की जांच कर रहा है। एसपीजी के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा घेरे के जिस हिस्से में चूक हुई थी, उसके लिए दो अधिकारी जिम्मेदार पाए गए हैं, जिसकी जांच चल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय, रॉ, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय जांच की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार लेकर मोदी के करीब पहुंच गया युवक

security lapse at narendra modis event in jaffna

14 मार्च को जाफना के इल्‍लावली गांव में एक कार्यक्रम ‌आयोजित किया गया था, जिसमें म‌‌हिलाओं को मकान दिए गए। प्रधानमंत्री ने उस कार्यक्रम में प्रमाणपत्र बांटे थे। शाम को चार बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंच के पीछे वह अपनी कार में बैठने गए।

वह अपनी कार में बैठने ही वाले थे कि एक सफेद रंग की एसयूवी, जिसमें सफेद रंग की शर्ट पहने एक युवक सवार था, प्रधानमंत्री के करीब आ गया। युवक की उम्र 20 साल के आसपास थी।

युवक मोदी से हाथ मिलाने वाला ही था कि एसपीजी ने उसे रोक लिया। युवक प्रधानमंत्री को छू नहीं पाया। उसने एसपीजी को बताया‌ कि वह मोदी से हाथ मिलाना चाहता था और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाना चाहता था।

श्रीलंका में राजीव गांधी पर हुआ था हमला

security lapse at narendra modis event in jaffna

एसपीजी ने उस युवक का छानबीन की और उसे श्रीलंका की पुलिस को सौंप दिया गया। उस युवक से जब पूछा गया ‌कि उसने प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा कैसे तोड़ दिया तो उसने कुछ नाम बताए। उसमें जाफाना में भारतीय वाणिज्य दूतावास का एक अधिकारी भी शामिल था।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम जिस गांव में हुआ था, वह  जाफना से 16 किमी दूर है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पहली बार जाफना का दौर किया था। श्रीलंका सरकार और लिट्टे के लड़ाकों के बीच चले गृहयुद्घ में जाफना का इलाका सर्वाधिक प्रभावित हुआ था।

नरेंद्र मोदी दौरा भी 28 साल बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का श्रीलंका दौरा था। इससे पहले 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी श्रीलंका के दौरे पर गए थे, जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के दौरान एक सैनिक ने उन बंदूक की बट हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed