फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Security failure in robert vadra convoy

रॉबर्ट वाड्रा का पीछा करने लगी अनजान कार

Fri, 10 Jan 2014 08:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Security failure in robert vadra convoy

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। एसपीजी सुरक्षा घेरे को धता बता कर एक कार सवार उनके काफिल में घुस गया।

विज्ञापन


वाड्रा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने इसकी जानकारी अमर कॉलोनी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को दी। पुलिस ने खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने का चालान कर आरोपी कार चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा बृहस्पतिवार सुबह ओखला स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। जब वह कैप्टन गौड़ मार्ग पर पहुंचे तभी उनके साथ चल रहे सुरक्षा जवानों को लगा कि एक रिट्ज गाड़ी वाड्रा की गाड़ी का पीछा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा जवानों ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर लोकल थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिट्ज कार को रोका गया।


कार को एक विज्ञापन कंपनी में काम करने वाला शख्स सौरभ रस्तोगी चला रहा था। पुलिस ने करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद एमवी एक्ट में चालान कर छोड़ दिया।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने राबर्ट वाड्रा की सुरक्षा में सेंध की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि कार सवार युवक को पता नहीं था कि गाड़ी में रॉबर्ट वाड्रा सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed