{"_id":"ba4f2783afb01172ee8e55429d23461a","slug":"secret-operation-about-which-noone-was-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस सीक्रेट ऑपरेशन के तहत पकड़ा गया भटकल? ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किस सीक्रेट ऑपरेशन के तहत पकड़ा गया भटकल?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल को धर दबोचने से जुड़ा ऑपरेशन इतना गोपनीय रखा गया था कि उसकी गिरफ्तारी के बाद भी बिहार पुलिस के चुनिंदा शीर्ष अधिकारियों को इस बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन
एक अधिकारी के मुताबिक उन्हें यह तक नहीं बताया गया था कि उसे पूछताछ के लिए कहां ले जाया जा रहा है।
बिहार पुलिस प्रमुख अभयानंद के मुताबिक उनकी पुलिस ने भटकल की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई, जिसकी तलाश बम धमाकों से जुड़े कई मामलों में थी।
उन्होंने बताया, 'बिहार पुलिस ने भटकल को पकड़ने के लिए एनआईए और दूसरी सरकारी एजेंसियों को काफी मदद दी।'
पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भटकल से जुड़े इस ऑपरेशन के बारे में आखिरी पल तक किसी को नहीं पता था।
कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को भटकल को गिरफ्तार करने से जुड़े विशेष अभियान के बारे में पता था। एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि सीनियर अधिकारियों को भी यह नहीं बताया गया था कि उससे पूछताछ कहां हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'यह काफी संवेदनशील मामला था, इसलिए ऑपरेशन में शामिल लोगों के अलावा इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई।'
अधिकारियों का कहना है कि एनआईए की टीम पिछले कुछ महीनों से बिहार में ही डटी हुई थी, क्योंकि यह खुफिया जानकारी मिली थी कि कई बार हाथ से निकल चुका भटकल वहां है।
विज्ञापन