फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   second period of amit shah as president of bhartiya janta party

'मिशन यूपी' के लिए इन दमदार चेहरों से सजेगी शाह की टीम

Fri, 15 Jan 2016 08:34 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
second period of amit shah as president of bhartiya janta party

भाजपा अध्यक्ष पद पर अमित शाह की दूसरी पारी में संगठन में व्यापक बदलाव हो सकता है। शाह की यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए बनेगी। शाह की टीम में दमदार चेहरों को वजन मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि कई चेहरों का टीम से पत्ता साफ होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड और राजस्थान सरीखे राज्यों का भी शाह की टीम में दबदबा दिखेगा। ये राज्य केंद्र सरकार में मजबूत प्रतिनिधित्व से महरूम हैं। सूत्रों के अनुसार टीम शाह में भारी फेरबदल की मार सबसे ज्यादा महासचिवों पर पडे़गी। पार्टी के वर्तमान 7 महासचिवों में से महज राम माधव और पी मुरलीधर राव सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


माधव, सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम कर रहे हैं तो राव के जिम्मे दक्षिण भारत में कमल खिलाने की कमान है। महासचिव के पद पर गुजरात के नवसारी से सांसद सीआर पाटिल, अर्जुन मुंडा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, ओम माथुर, वरुण गांधी और श्रीकांत शर्मा के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में है। साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी संगठन में लाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चेहरों को पार्टी भविष्य के चेहरे के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वहीं संगठन महामंत्री के पद पर राम लाल के बने रहने की संभावना है। उनका साथ दे रहे चारों सह संगठन महामंत्री भी बरकरार रह सकते हैं।

रखा जाएगा समीकरणों का ध्यान

second period of amit shah as president of bhartiya janta party

अगर बात करें पार्टी के 10 वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की तो इसमें से पुरुषोत्तम रूपाला और बी एस येदयुरप्पा, प्रभात झा और रेणु देवी की कुर्सी खतरे में है। रूपाला स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय नहीं हैं। तो संघ की सक्रिय राजनीति से सुरेश सोनी की दूरी भी उनके लिए परेशानी बढ़ा रही है।

बिहार परिणाम के वजह से रेणु का जाना तय माना जा रहा है। यहां से सुशील मोदी या मंगल पांडे को केंद्रीय संगठन में जगह मिल सकती है। मोदी को बिहार से राज्य सभा में लाने की भी चर्चा जोरों पर है। नए उपाध्यक्षों में उत्तराखंड चुनाव को ध्यान में रखते हुए रमेश पोखरियाल निशंक अथवा भगत सिंह कोश्यिारी को जगह मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम और तमिलनाडु के समीकरण को भी ध्यान में रखा जाएगा। वहीं संगठन में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जिन्हें सरकार में जगह मिल सकती है। ऐसे चेहरों में भूपेंद्र यादव प्रमुख हैं। यदि यादव सरकार में गए तो शाह का साथ देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को संगठन में भेजा जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश से भाजपा के दूसरे नेता अनुराग ठाकुर का भी संगठन में कद बढ़ना तय माना जा रहा है। तो उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे के भी संगठन से सरकार में जाने की चर्चा है। लेकिन उनके लिए परेशानी है कि वह संसद के सदस्य नहीं है। मंत्री लेने के बाद उन्हें राज्य सभा में भेजना पड़ेगा। गिरिराज सिंह सरीखे बड़बोले नेता को सरकार से हटाकर संगठन में दायित्व देने की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed