फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   second marriage case in moradabad.

बारात ले दुल्हन के घर पहुंचा, आ पहुंची गर्लफ्रेंड

Mon, 01 Dec 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Dec 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
second marriage case in moradabad.

गुड़गांव का इंजीनियर पहली पत्नी और बच्चे के होते हुए झूठ बोलकर शहर की युवती की जिंदगी तबाह करने चला था। उसने खुद को कुंवारा बताकर मुरादाबाद की युवती से शादी तय की और निकाह के लिए रविवार को बारात लेकर भी आ गया। लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची उसकी प्रेमिका ने उसका राजफाश कर दिया।

विज्ञापन


गोद में दो साल के बच्चे को लेकर पहुंची मेरठ की युवती ने दुल्हन के घर पहुंचकर बताया कि इंजीनियर ने उससे शादी का वादा करके कई साल तक शारिक शोषण किया। जब मां बन गई तो किनारा करने लगा। उसने केस किया तो इंजीनियर को जेल भी हुई।
विज्ञापन


इस खुलासे से दुल्हन के घर वाले सन्न रह गए तो प्रेमिका को देख दूल्हा बने इंजीनियर के चेहरे की भी हवाइयां उड़ गईं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिगर कालोनी निवासी एक युवती की रविवार को गुड़गांव से बारात आई थी। पाकबड़ा स्थित ग्रीन वेली में बारात को ठहराया गया। इसके बाद मानसरोवर पैराडाइज में निकाह की रस्म होनी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी बीच जिगर कालोनी में दुल्हन के घर मेरठ की एक युवती दो साल के बच्चे को लेकर पहुंची और उसने कहा कि वह दूल्हा बनकर बारात लेकर आए गुड़गांव के इंजीनियर साहिल की पत्नी है और वही उसके दो साल के बेटे का बाप है। ये सुनकर दुल्हन के घर वाले सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने दिए सुबूत

second marriage case in moradabad.

युवती से सुबूत मांगे गए तो उसने कोर्ट केस से लेकर कोर्ट के आदेश पर हुई बेटे की डीएनए रिपोर्ट तक दिखाई। दुल्हन के घर वाले दूल्हे को भी ग्रीन वेली से अपने घर ले आए और उसका मेरठ की युवती से सामना कराया।

युवती को देखते ही दूल्हे के होश उड़ गए। उसने सफाई दी कि युवती पूर्व में उसकी दोस्त थी। मूलरूप से तारापुरी मेरठ की रहने वाली इस युवती ने दुल्हन के परिवार वालों को बताया कि जब वह मां बन गई तो इंजीनियर और उसके परिवार वाले उसे बहू का दर्जा देने से मुकर गए। जिसके बाद उसने गुड़गांव में एफआईआर दर्ज कराई और इंजीनियर साहिल को जेल जाना पड़ा। अदालत और डीएनए रिपोर्ट से जब साबित हो गया कि युवती के बच्चे का पिता साहिल ही है तो साहिल के घर वालों ने उसे गुड़गांव में ही फ्लैट लेकर दे दिया। जहां ये युवती अपने बच्चे के साथ रहती है। लेकिन दो दिन पहले पता चला कि इंजीनियर दूसरी शादी करने जा रहा है। तो वो पता ढूंढते-ढूंढते मुरादाबाद तक आ पहुंची।

हकीकत जानने के बाद दुल्हन के घर वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हे और उसके परिजनों से दहेज में दिए जा चुके 25 लाख रुपये वापस लेने के लिए देर रात तक पंचायत चल रही थी।

मुझे मेरे बेटे का हक चाहिए

इंजीनियर की प्रेमिका का कहना है कि उसे अपने के लिए कुछ नहीं चाहिए लेकिन उसके बेटे के हक पर वो डाका नहीं डलने देगी। उसने पंचायत से कहा कि उसे खुद भी इंजीनियर के साथ नहीं रहना लेकिन वो उसे दूसरी शादी भी नहीं करने देगी। क्योंकि उसकी जायदाद पर केवल उसके बेटे का हक है। बोली कई बार साहिल को माफ कर चुकी अब नहीं करूंगी। पिछले महीने भी साहिल पुरानी बातों को भूल जाने की बात कहकर उसे मसूरी घुमाकर लाया था लेकिन फिर धोखा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed