{"_id":"fb714b630a8f94fcfc300d2d23cc0876","slug":"second-list-for-lok-sabha-candidate-of-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम शामिल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, कई चौंकाने वाले नाम शामिल
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दागियों’ को चुनाव में उतारने न उतारने पर चली लंबी खींचतान और जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सवालों में घिरे चेहरों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 13 सीटों समेत 71 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान बृहस्पतिवार को कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 13 सीटों समेत 71 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान बृहस्पतिवार को कर दिया।
किस-किसको मिला कांग्रेस का टिकट
रेल भर्ती घोटाले में अपने भांजे के सीधे तौर पर शामिल होने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पवन बंसल का नाम सूची में है तो कोयला आवंटन घोटाले में नाम आने से खाद्य प्रसंस्करण मंत्री की कुर्सी गंवाने वाले सुबोधकांत सहाय को भी टिकट से नवाजा गया है।
गाजियाबाद से राज बब्बर, मुरादाबाद से बेगम नूर बानो, मेरठ से दयानंद गुप्ता का नाम बदलकर नगमा को टिकट दी गई है। गौतमबुद्धनगर से रमेश चंद्र तोमर तो लखनऊ से रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दी गई है।

चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट
संदिग्ध हालात में मृत मिलीं सुनंदा पुष्कर के पति और केंद्रीय राज्य मंत्री शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में 24 युवा और 11 महिला उम्मीदवार हैं।
एरकनालुम से केवी थॉमस, चिकबल्लापुर से वीरप्पा मोइली, पुडुचेरी से वी नारायणसामी जैसे केंद्रीय मंत्रियों के नाम सूची में हैं। कालाहांडी से कांग्रेस प्रवक्ता भक्त चरण दास और दक्षिण कन्नड़ से जनार्दन पुजारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

मुरादाबाद से नूर बानो
उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज के सांसद रहे जगदंबिका पाल के कांग्रेस से किनारा करने के बाद तरुण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। मुरादाबाद से सांसद अजहरुद्दीन के हटने के बाद नूर बानो को टिकट दी गई है।
इटावा से हंसमुखी शंखवार, कौशाम्बी से महेंद्र गौतम, अंबेडकर नगर से अशोक सिंह, कैसरगंज से मुकेश श्रीवास्तव, संत कबीरनगर से रोहित पांडेय, मछलीशहर से तूफानी निषाद और मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी को टिकट दी गई है।

हिमाचल के नामों की भी घोषणा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से चंद्र कुमार, मंडी से प्रतिभा सिंह और शिमला से मोहन लाल बरागटा को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस की पहली सूची में 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था और दूसरी सूची के 71 के नामों के साथ अब तक पार्टी ने 265 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस की पहली सूची में 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था और दूसरी सूची के 71 के नामों के साथ अब तक पार्टी ने 265 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।