फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   second half of budget session

संसद में गूंजा नारा, गुड़िया के बलात्कारियों को फांसी दो

Mon, 22 Apr 2013 04:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Apr 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
second half of budget session

दिल्ली रेप के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्रवाही स्थगित कर दी गई है। हंगामे के कारण आज प्रश्नकाल भी नहीं हो सका।

विज्ञापन


आज सुबह सदन की कार्रवाही शुरु होते ही विपक्ष के सांसदों ने 'गुड़िया के बलात्कारियों को फांसी दो' का नारा लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन को 12.00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले अध्यक्ष मीरा कुमार ने दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ हुए घृणित दुष्कर्म पर चिंता जताते हुये बयान पढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम को घेरने के तैयारी में वामदल


तीसरे मोर्चे की ताक में लगे मुलायम सिंह यादव के लिए संसद सत्र अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। केंद्र की यूपीए सरकार पर लगातार हमले कर रहे मुलायम को परखने की तैयारी विपक्षी दलों ने भी कर ली है।

इस सत्र में केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण, व्हिसल ब्लोअर, रीयल स्टेट रेगुलेटरी, खाद्य सुरक्षा सहित कई बिल पारित कराने की योजना बनाई है, जबकि विपक्ष 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की लीक हुई जेपीसी रिपोर्ट के मसौदे और दिल्ली में हुए रेप पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

ऐसे में केंद्र सरकार और विपक्ष दोनों के लिए ही मुलायम सिंह यादव महत्वपूर्ण है। द्रमुक के साथ छोड़ने के बाद केंद्र संख्याबल के लिए सपा और बसपा पर ही निर्भर है।

मुलायम की नाराजगी और तीखे बयानों के बावजूद केंद्र मुलायम को साधने के पूरी कोशिश करेगा।

समाजवादी पार्टी पिछले सत्र के बाद से ही आगामी लोकसभा चुनावों के बाद तीसरे मोर्चे के सरकार की संभावना जता रही है।

तीसरे मोर्चे के मुद्दे पर सपा को परखने के लिए ही वामदलों ने संसद में अनुदान मांगों में कटौती का प्रस्ताव लाने के योजना बनाई है।

माकपा के बासुदेव आचार्य ने कहा है कि अनुदान मांगों के प्रस्ताव के जरिए हम यह देखना चाहते हैं कि सपा किसके साथ खड़ी है।

पहला दिन हो सकता है हंगामेदार

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

राजग शनिवार को हुई अपनी बैठक के बाद स्पष्ट कर चुका है कि वह टूजी घोटाले पर जेपीसी की लीक हुई मसौदा रिपोर्ट तथा कोल ब्लाक घोटाले पर सीबीआई रिपोर्ट को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करेगा।


गठबंधन का आरोप है कि कोयला घोटाले पर सीबीआई रिपोर्ट में विधि मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया है। साथ ही उसने जेपीसी की मसौदा रिपोर्ट लीक होने को संसद की अवमानना करार दिया है और पीएम और वित मंत्री को क्लीन चिट देने पर कड़ा ऐतराज जताया है।

साथ ही राजग ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम रिपोर्ट में घसीटे जाने की कड़ी निंदा की है। इन मुद्दों के साथ ही एकजुट विपक्ष पहले ही दिन मासूम गुड़िया से रेप के मामले में भी सरकार को घेरेगा।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी तथा माकपा नेता सीताराम येचुरी ने सत्र के पहले ही दिन गुड़िया मामले को दोनों सदनों में उठाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed