{"_id":"b7aee7aa4d86beb4e350229952cc89eb","slug":"second-day-helpline-number-busy","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल हेल्पलाइन दूसरे दिन भी व्यस्त ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल हेल्पलाइन दूसरे दिन भी व्यस्त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Jan 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली सरकार का हेल्पलाइन नंबर दूसरे दिन भी सुपरहिट रहा।
विज्ञापन
आलम यह रहा कि लाइनों की संख्या दोगुनी करने के बाद भी सभी लाइनें व्यस्त रहीं। दिन में कई बार नंबर डायल करने के बाद भी फोन नहीं मिला।
शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे हेल्पलाइन नंबर पर कई बार मिलाने के बाद भी फोन नहीं मिला। इसके बाद भी फोन मिलाने पर लगातार 5-8 बार प्रयास किया, पर सफलतना नहीं मिली।
हालांकि इस संबंध में मुख्यमंत्री का कहना है कि लगातार अधिक फोन आने से कई बार लाइनें व्यस्त हैं, जिससे फोन रिसीव नहीं हो पा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर करीब दोपहर बाद 3:45 बजे जब फोन लगा तो बातचीत में पता चला कि फोन करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी माना है कि ग्रीवांस को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर फोन ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन
इससे उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह इस तरह शिकायतें लेकर उस नंबर पर फोन न करें। इस पर सिर्फ भ्रष्टाचार व स्टिंग करने वाले ही फोन करें।