{"_id":"64e4592e-175c-11e2-ac17-d4ae52bc57c2","slug":"second-counseling-of-bed-in-up-will-begin-on-october-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 17 अक्टूबर से होगी बीएड की दूसरी काउंसलिंग ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में 17 अक्टूबर से होगी बीएड की दूसरी काउंसलिंग
फैजाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दाखिले की दूसरी काउंसलिंग की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश के आठ शहरों में 12 काउंसलिंग केंद्र बनाए गए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजक अवध विश्वविद्यालय ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी है। इस काउंसलिंग में तकरीबन 13 हजार रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें विज्ञान वर्ग की सीटें खासी तादाद में रिक्त हैं।
विज्ञापन
बरेली के एक, आगरा के एक, लखनऊ के दो, जौनपुर के एक, कानपुर के दो, फैजाबाद के दो, मेरठ के दो तथा झांसी के एक केंद्र पर काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। मंगलवार को काउंसलिंग केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया का ट्रायल होगा। 17 से शुरू हो रही काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऐसे सफल अभ्यर्थियों जो किसी कारण से पूर्व की काउंसलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए थे उन्हें भी प्रवेश का मौका दिया गया है। साथ ही ऐसे अभ्यर्थी भी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं, जिन्हें पूर्व की काउंसलिंग में सीट आवंटित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थियों को भी मौका दिया गया है, जिनको महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में सीट तो आवंटित हुई लेकिन शुल्क जमा करने से वंचित रह गए। कुलसचिव एसके शुक्ल ने बताया कि विज्ञापन के जरिए समस्त जानकारी प्रसारित की जा चुकी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से 12 अक्टूबर को प्रकाशित विज्ञापन को भलीभांति पढ़कर, तैयारी से काउंसलिंग में शामिल होने का सुझाव दिया है। इसमें साइंस व एग्रीकल्चर तथा आर्ट व कामर्स के छात्रों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
इस क्रम में अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
तिथि सामान्य रैक वर्ग
17 अक्टूबर एक से 345097 एसए
18 अक्टूबर एक से 150000 तक एसी
19 अक्टूबर 150001 से 250000 एसी
20 अक्टूबर 250001 से 270000 एसी