संसद में भिड़े भाजपा और टीएमसी सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणूमल कांग्रेस के सांसदों ने भाजपा सांसदों के ऊपर संसद में मारपीट करने का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने यह आरोप भी लगाया है कि भाजपा सांसद नशे में थे।
तृणमूल कांग्रेस से सांसद शताब्दी रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही हाथापाई भी की। शताब्दी ने दावा किया कि भाजपा सांसद शराब पिए हुए थे।
टीएमसी सांसदों को दी धमकी
वहीं भाजपा सांसदों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसद कल्याण बनर्जी (टीएमसी) के साथ दुर्व्यवहार किया।
शताब्दी रॉय ने कहा कि हम शांति से अंदर विरोध कर रहे थे, अन्य लोगों के साथ एक नशे में भाजपा सांसद आया था और धमकी दी और हमारी सांसद काकोली घोष के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।