फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Scindia School ragging case

छात्रों ने की थी मंत्री के बेटे की रैगिंग

Tue, 26 Aug 2014 01:02 PM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
 Scindia School ragging case

बिहार के मंत्री जय कुमार सिंह के 14 साल के बेटे की रैगिंग के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें मध्यप्रदेश के सिंधिया स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्र हैं जबकि दो कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


14 वर्षीय आदर्श सिंह ने अपने सीनियर छात्रों की रैगिंग से परेशान होकर सुसाइड करने की कोशिश की थी।

इस मामले की जांच कर रही कमेटी का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने रैगिंग की जानकारी होने के बावजूद कोई उचित कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आदर्श को यह जानलेवा कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन


बिहार के कोऑपरेटिव मंत्री जयकुमार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आदर्श को 20 अगस्त को अपने हॉस्टल रूम के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े पाया गया था।

उसके गले में बेडशीट लिपटी हुई थी। ग्वालियर के कलेक्टर पी नरहरि ने बताया कि सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने पाया कि बारहवीं के कुछ छात्रों ने आदर्श की रैगिंग की थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर हुआ था विवाद

 Scindia School ragging case

रिपोर्ट के हवाले से कलेक्टर पी नरहरि ने बताया कि स्कूल के वार्डन और हाउस मास्टर को रैगिंग की सूचना जरूर रही होगी क्योंकि आदर्श ने स्कूल प्रबंधन ने सुइसाइड का कदम उठाने से 10 दिन पहले उत्पीड़न की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि यदि हाउस मास्टर या वार्डन को इसकी जानकारी नहीं थी तो यह पूरी तरह से कुप्रबंधन और लापरवाही का मामला बनता है।
 
कलेक्टर ने बताया कि स्कूल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक है। इसके बावजूद आदर्श ने करीब 10 दिन पहले फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड की थीं।

जब इसका पता सीनियर छात्रों को हुआ तो उन्होंने भी अपनी फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड करना चाहा। इसके लिए उन्होंने आदर्श से फोन मांगा। फोन देने से इनकार करने पर सीनियर छात्रों ने उसकी रैगिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed