फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   schoolgirl raped in delhi after kidnapping

दिल्ली फिर शर्मसार, छात्रा को अगवा कर रेप

Thu, 28 Feb 2013 08:23 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो /इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ब्यूरो /इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Feb 2013 08:23 AM IST
विज्ञापन
schoolgirl raped in delhi after kidnapping

द्वारका साउथ इलाके में बारहवीं की एक छात्रा के साथ उसके मित्र के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा मंगलवार को अपने मित्र के साथ घूमने के लिए निकली थी।

विज्ञापन


इसी दौरान मित्र का दोस्त कार से वहां पहुंचा और छात्रा को अगवा कर एक फार्म हाउस में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मित्र की शिकायत पर पुलिस अगवा कर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा पालम इलाके में रहती है। मंगलवार को वह अपने मित्र के साथ घूमने के लिए निकली। दोनों पालम बस स्टैंड के पास खड़े थे। इसी दौरान मित्र का दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से वहां पहुंचा। उसके बाद तीनों कार से द्वारका इलाके में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में आरोपी ने बीयर पी। द्वारका सेक्टर 9 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास छात्रा का मित्र कुछ सामान लेने के लिए कार से नीचे उतरा। इसी दौरान उसके दोस्त ने छात्रा को अगवा कर लिया। मित्र ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।

वहीं, दूसरी ओर नशे में धुत आरोपी ने एक सुनसान जगह पर कार ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने कुछ देर बाद अपने मित्र को फोन किया और पालम फ्लाईओवर पर होने की सूचना दी।

पुलिस और उसका मित्र पालम फ्लाईओवर पर पहुंचे। जहां छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे अगवा कर बिजवासन स्थित एक फार्म हाउस में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।


पुलिस दोनों को लेकर द्वारका साउथ थाने पहुंची। जहां से पुलिस छात्रा को मेडिकल जांच के लिए ले गई। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी अभी फरार है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed