{"_id":"42b53428-946a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"schoolgirl-raped-in-delhi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अगवा कर सातवीं की छात्रा से रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में अगवा कर सातवीं की छात्रा से रेप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में सातवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने अपने भाई की मदद से 13 साल की किशोरी को अगवा कर लिया।
बाद में हाथ-पैर बांधकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। देर रात पीड़िता घर पहुंची और उसने परिजनों को मामले की सूचना दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुशील (24) को दबोच लिया। पुलिस मामला दर्ज छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में सातवीं की छात्रा है।
गुरुवार शाम को वह किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच पड़ोसी मनोज ने उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया।
वहां पहले से मौजूद सुशील ने मुंह पर कपड़ा ठूसकर हाथ-पैर बांधकर किशोरी हवस का शिकार बनाया। इधर परिजन किशोरी की तलाश करते रहे।
वे विवेक विहार थाने भी पहुंचे। इस बीच देर रात वह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मनोज को छोड़ दिया है।
नाराज परिजनों ने शुक्रवार शाम थाने का घेराव किया। समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें घर भेजा। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन