फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Schoolgirl raped by policeman.

यूपी: पुलिसवाले ने किया छात्रा से रेप

Fri, 05 Sep 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 05 Sep 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl raped by policeman.

पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने एक छात्रा को धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दस जुलाई को गला दबाकर मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


छात्रा ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसपी से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को छात्रा अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा ने कार्यालय पहुंच कर एसपी बबलू कुमार को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजेश बहादुर सिंह उसके पिता से संबंध बनाकर घर आने जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एक डिग्री कॉलेज में सिपाही ने ही उसका एडमिशन कराया था। वह अपने पिता का दोस्त समझ कर एक दिन कॉलेज आने के लिए उसकी बाइक पर बैठ गई।

सिपाही कॉलेज जाने से पहले एक रेस्टोरेंट में ले गया, वहां नाश्ता कराने के बाद कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके पिता और भाई की हत्या कराने की धमकी दी।

जान से मारने की भी कोशिश

Schoolgirl raped by policeman.

छात्रा के अनुसार नौ जुलाई को वह सिपाही की हरकत उसकी पत्नी को बताने पुलिस लाइन स्थित उसके कमरे पर जा रही थी, लेकिन रास्ते में सिपाही मिल गया। उसने माफी मांगी और एकांत में बात करने के लिए उसे बाइक से वाराणसी ले गया।

वहां होटल में ठहरने का दबाव बनाया तो उसने शोर मचाने की धमकी दी। वहां से रात में ही जौनपुर छोड़ने के लिए बाइक से निकला और एक स्थान पर बाइक रोक कर फिर दुष्कर्म किया।

वहां से रास्ते में केराकत के रास्ते पर मुड़ गया और एक सुनसान स्थान पर उसके दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास किया।

उस वक्त भोर के चार बजे थे। संयोग से कुछ मार्निंग वाकर्स वहां पहुंच गए और सिपाही छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। वह किसी तरह घर पहुंची और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। मामला पुलिस का होने के कारण वह थाने नहीं जाना चाहती थी।

मामले में जौनपुर के एसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामला पुराना है पर गंभीर है। जिस सिपाही के खिलाफ लड़की ने आरोप लगाया है, उसका तबादला मिर्जापुर हो गया है। मामले की जांच सीओ सिटी अलका भटनागर को सौंप दी गई है। जांच में आरोप सही पाया गया तो सिपाही के खिलाफ भी वैसी ही कार्रवाई होगी, जो एक अपराधी के खिलाफ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed