फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   School sacks teacher for slapping student 67 times

टीचर की क्रूरता: बच्चे को जड़े 67 थप्पड़

Fri, 29 Aug 2014 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Aug 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
School sacks teacher for slapping student 67 times

एक टीचर ने बच्चे को जड़ दिए 67 थप्पड़। बच्चे का कसूर मात्र इतना था कि उसने अपने होमवर्क में लापरवाही की थी। टीचर को तो नौकरी से निकाल दिया गया है लेकिन शिक्षक संघ अब उसको गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


मामला यूपी के बरेली का है जहां के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे टीचर अमित सिंह रोहिल्ला। उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया, उन पर आरोप था बेदर्दी से एक बच्चे की पिटाई करने का।
विज्ञापन


बच्चा सातवीं कक्षा का छात्र है। टीचर ने पूरी क्लास के सामने बच्चे की पिटाई की। टीचर ने बच्चे को 67 थप्पड़ मारे जिसकी वहां मौजूद छात्रों ने गिनती की।

घटना के बाद करीब 13 दिन तक बच्चे ने ये बात अपने परिवार से छुपाई। बच्चे के पिता दीपक, सुनार का काम करते हैं।

बच्चे के परिवार को ये बात उसके एक दोस्त ने बताई जिसके बाद परिवार ने स्कूल जाकर टीचर की शिकायत की। शिकायत के बाद प्रिंसीपल ने टीचर को निकाल दिया।

खबर के मुताबिक रोहिल्ला इस बात से गुस्सा था कि बच्चे ने अपना होमवर्क करने में लापरवाही बरती। टीचर ने बच्चे की उंगलियां भी बुरी तरह मरोड़ीं जबकि वह दर्द से तड़प रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर का डर बच्चे के दिल में इस कदर बैठा कि उसने अपने घर पर कुछ नहीं बताया और उंगलियों की सूचन पर भी उसे मामूली चोट बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed