फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   School manager repeatedly threatened and raped 7 year old girl child in Allahabad

धमकी देकर बच्ची से रेप करता रहा स्कूल मैनेजर

Fri, 19 Dec 2014 01:18 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
School manager repeatedly threatened and raped 7 year old girl child in Allahabad

यमुनापार के मांडा इलाके में सात साल की बच्ची से स्कूल में लगातार बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची से दुराचार करता रहा स्कूल का ही प्रबंधक। वह बच्ची को रोज बहाने से अपने कक्ष में बुलाकर घिनौनी हरकत करता था। दूसरे बच्चों ने देखा तो बात फैली और बालिका के घरवालों को भनक लगी।

विज्ञापन


पूछने पर बच्ची ने प्रबंधक की करतूत बता दी। बृहस्पतिवार को मांडा थाने में बलात्कार की शिकायत की गई तो पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के घर छापा मारा। हालांकि देर रात तक न गिरफ्तारी हुई और न मुकदमा। पीड़ित बालिका के परिजनों पर सुलह का दबाव बनाकर आरोपी के परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं देने दी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित बालिका के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मांडा इलाके के एक स्कूल में एलकेजी से पांचवीं तक के बच्चे पढ़ने जाते हैं। इसी स्कूल में सात साल की बालिका कक्षा एक में पढ़ती है। उसका पिता सऊदी अरब में नौकरी करता है। स्कूल का प्रबंधक लगभग रोज बच्ची को किसी ने किसी बहाने अपने कमरे में बुलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने ऑफिस में झांककर देखा तो खुला राज

School manager repeatedly threatened and raped 7 year old girl child in Allahabad

दो दिन पहले भी बच्ची प्रबंधक के कमरे में थी तभी दूसरे बच्चों ने खिड़की से झांका। बच्चों ने देखा कि प्रबंधक बालिका के साथ बलात्कार कर रहा है। बच्चों के बीच बात फैली और फिर घरवालों को जानकारी मिली। बालिका की मां ने पूछा तो उसने बताया कि प्रबंधक उसे रोज बुलाकर गंदा काम करता और धमकी देता था कि अगर किसी से बताया तो उसके घरवालों को मार डालेगा।

उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा। इसी डर से वह चुप रही और घर में भी नहीं बताया। बच्ची की दास्तां सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। बृहस्पतिवार शाम बालिका का चाचा उसे लेकर मांडा थाने गया और पुलिस को प्रबंधक की करतूत की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्रबंधक के घर छापा मारा।

उसका भाई थाने आया। एसओ पीआर गौरव ने बताया कि बालिका के चाचा समेत सभी परिजन आरोपी के घरवालों के साथ थाने से चले गए। वे लोग शायद समझौते का प्रयास कर रहे हैं। बालिका के चाचा की ओर से प्रबंधक के खिलाफ अभी अर्जी नहीं मिली है इसलिए मुकदमा लिखकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed