{"_id":"2f7cff65c4b3860f2c1b11ac1aafa893","slug":"school-girl-going-to-school-in-bareilly-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पुलिस हुई मुस्तैद, स्कूल जाने लगीं बेटियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बरेली: पुलिस हुई मुस्तैद, स्कूल जाने लगीं बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शेरगढ़ (बरेली)
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों की डर की वजह से 11 दिन से घर बैठीं पहाड़पुर की छात्राएं शुक्रवार को घरों से निकलीं और स्कूल गईं।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस भी मुस्तैद रही। ग्रामीणों ने नदी पार कराने के लिए नए मल्लाह की व्यवस्था कराई। पुलिस प्रशासन कई दिनों से लड़कियों को स्कूल भेजने की कोशिश में जुटा था।
एसओ ने खुद गांव जाकर ग्रामीणों से बात की थी। छात्राओं को सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया था। लेकिन मल्लाह के बीमार हो जाने से छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही थीं। शुक्रवार को नए मल्लाह की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद डोंगा से छात्राओं ने ढोडा नदी पार की।
विज्ञापन
प्रधान तेजपाल अैर भाजपा नेता डॉ. डीसी वर्मा समेत कई लोग उन्हें छोड़ने पहुंचे। दरोगा पूरन सिंह भी दलबल के साथ नदी किनारे मूवमेंट करते दिखे। स्कूल की छुट्टी के बाद भी पुलिस तैनात रही। एसओ ने ग्रामीणों से फिर अपील की है कि बिना डर के वह बेटियों को स्कूल भेजें। पुलिस शोहदों से सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन