ट्रक ने मारी स्कूल बस को टक्कर, 10 छात्र घायल
फिरोजाबाद में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
बुधवार सुबह 8.30 के करीब हुए इस हादसे में स्कूल बस में सवार 10 बच्चे घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई बस एक निजी स्कूल एमएलएस पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है।
हादसा उस समय हुआ जब बस हाइवे पर खड़ी थी और बच्चे स्कूल जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारा टक्कर
जिससे बच्चों से भरी बस एक गड्ढे में पलट गई। हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था फिर भी बस में सवार बच्चों को हल्की चोट जरूर आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। बस को निकालने के लिए क्रेन भी मंगाई गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक में भैंस भरी हुई थी। दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।
इधर, बस पलटने की खबर मिलते ही छात्रों के परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी परिजन अपने बच्चों का हाल जानने के लिए मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन भी हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए। फिलहाल क्रेन के जरिए बस को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया।