फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sc stays execution of death sentence of veerappan's aides

वीरप्पन के साथियों की फांसी पर लगी रोक

Mon, 18 Feb 2013 12:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Feb 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
sc stays execution of death sentence of veerappan's aides

सुप्रीम कोर्ट ने चंदन तस्कर वीरप्पन के चार साथियों की फांसी पर बुधवार तक के लिए रोक लगा दी है। चारों को 2004 में 22 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। राष्ट्रपति ने भी इनकी दया याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को चीफ जस्टिस अल्तमस कबीर की बेंच ने फांसी पर रोक लगाने की याचिका पर यह फैसला दिया। वीरप्पन के साथियों की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इनकी दया याचिका पर फैसला लेने में सरकार को नौ साल से अधिक समय लग गया इसलिए इनकी फांसी की सजा रद्द कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 1993 में कर्नाटक के पलार में बारूदी सुरंग विस्फोट मामले में वीरप्पन के बड़े भाई ज्ञानप्रकाश, सिमोन, मीसेकर मदैया और बिलावेन्द्रन को वर्ष 2004 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने प्रणब मुखर्जी ने 13 फरवरी को इनकी दया याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद फांसी की सजा रुकवाने के लिए इन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इनकी फांसी की तारीख रविवार, 17 फरवरी तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed