{"_id":"9a4b5be573c0d7a44a7ed6e853276b00","slug":"sc-st-students-did-not-get-scholarships-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"'SC, ST छात्रों को वक्त पर नहीं मिलता वजीफा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'SC, ST छात्रों को वक्त पर नहीं मिलता वजीफा'
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब समेत दूसरे राज्यों में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को दसवीं से आगे की पढ़ाई के लिए समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
बसपा सांसद अवतार सिंह करीमपुरी ने शुक्रवार को राज्यसभा में इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल इस वर्ग के लाखों बच्चों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ मिला था लेकिन अब सरकारी लेटलतीफी का खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दरअसल निजी संस्थाओं को समय पर फीस नहीं मिलने पर वे बच्चों के नामांकन अगली कक्षाओं में नहीं कर रहे हैं। इसलिए सरकार को योजना का लाभ सुनिश्चित करने समेत राज्यों को इस संदर्भ में निर्देश भी देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने खत लिखकर शैक्षणिक संस्थानों को कहा है कि पहले फीस वसूली जाए। राज्य सरकार बाद में इसकी भरपाई कर देगी।
उन्होंने इसको संज्ञान में लेते हुए कहा कि सरकार समय पर छात्रवृत्ति मुहैया कराए ताकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के बच्चों की पढ़ाई में रुकावट पैदा नहीं हो।