फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC said Kudankulam nuclear plant is safe

कुडानकुलम परमाणु संयत्र को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

Mon, 06 May 2013 01:12 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
SC said Kudankulam nuclear plant is safe

कुडानकुलम परमाणु संयत्र मामले पर केंद्र और तमिलनाडु सरकार को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संयंत्र सुरक्षित है।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से चल रहे व्यापक विरोध के बीच उच्चतम न्यायालय ने कहा कि संयत्र पूरी तरह से सुरक्षित है और व्यापक स्तर पर जनता की भलाई के लिए जरूरी भी।

सु्प्रीम कोर्ट ने कहा कि यह संयत्र देश के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। सर्वोच्च पीठ का मानना है कि आज और आने वाली पीढ़ी के लिए परमाणु शक्ति का विकास होना बेहद जरूरी है। सरकार इसकी स्थापना जन-कल्याण के लिए ही कर रही है।
विज्ञापन


न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन और दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली बेंच ने तीन महीने से लंबित चल रहे इस मामले पर फैसला सुनाया।

ज्ञात हो कि न्यूक्लियर प्लांट का विरोध कर रहे कई कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के मद्देनजर इसे बंद करने की याचिका दी थी। उनका कहना था कि संयत्र से निकलने वाला परमाणु कचरा वातावरण के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केंद्र सरकार, तमिलनाडु सरकार और न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का कहना था कि उन्होंने इसका पूरा ख्याल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed