फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sc raises questions on ramasundaram joining cbi

अर्चना की CBI में नियुक्ति पर SC ने उठाए सवाल

Tue, 15 Jul 2014 05:46 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
sc raises questions on ramasundaram joining cbi

सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना रामसुंदरम के तमिलनाडु द्वारा पदमुक्त नहीं किए जाने के बावजूद सीबीआई में तैनात किए जाने पर सवाल उठाए हैं। अर्चना को सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस आरएम लोढ़ा, जस्टिस सीके प्रसाद और जस्टिस रोहिंगटन नरीमन की बेंच ने जानना चाहा कि तमिलनाडु सरकार द्वारा पदमुक्त नहीं किए जाने के बाद भी वह सीबीआई में कैसे शामिल हो गईं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि यह नियुक्ति में एक और खामी है जो सरकार ने हमारे सामने रखी है। वह सरकार की अनुमति के बगैर शामिल नहीं हो सकती हैं। यदि राज्य सरकार ने अनुमति नहीं दी है तो उनके शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने अर्चना को ड्यूटी करने से रोका

sc raises questions on ramasundaram joining cbi

सुप्रीम कोर्ट ने नौ मई को राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के बाद अर्चना रामसुंदरम को ड्यूटी करने से रोक दिया था। राज्य सरकार ने अदालत को बताया था कि रामसुंदरम को पदमुक्त नहीं किया गया है।

बेंच ने कहा कि राज्य सरकार की दलीलों के आलोक में स्थगनादेश जारी रखना न्यायोचित है। इससे पहले, केंद्र सरकार और सीबीआई ने आग्रह किया था कि रामसुंदरम को इस मामले के लंबित रहने के दौरान अपना काम करने की अनुमति दी जाए।

अदालत इस मामले में जल्द सुनवाई के लिए सहमत हो गई और सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई निर्धारित की। अदालत ने संबंधित पक्षों से कहा कि वे अपने जवाब और संबंधित दस्तावेज दाखिल करें।

कौन हैं अर्चना रामसुंदरम

sc raises questions on ramasundaram joining cbi

भारतीय पुलिस सेवा की 1980 बैच की तमिलनाडु काडर की अधिकारी अर्चना रामसुंदरम सीबीआई में उप महानिरीक्षक के पद पर और फिर प्रथम महिला संयुक्त निदेशक के पद पर काम कर चुकी हैं।

रामसुंदरम ने 1999 से 2006 के दौरान आर्थिक अपराध से संबंधित कई मामलों को देखा था। रामसुंदरम की नियुक्ति को पत्रकार विनीत नारायण ने चुनौती दी है।

विनीत नारायण का तर्क है कि यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज करते हुए मनमाने तरीके से की गई है। नारायण का कहना है कि एक अन्य आईपीएस आरके पचंदा को नजरअंदाज करके अर्चना को चुना गया।

इस बीच पचंदा ने भी सुप्रीम कोर्ट में पक्षकार बनने के लिए अर्जी दायर की। उनका कहना है कि सीबीआई निदेशक ने अपने हलफनामे में गलत बयानी की है।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पक्षकार बनाने से इनकार कर दिया लेकिन साथ ही कहा कि वह सीबीआई निदेशक के कथन को कार्यवाही से हटाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed