फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC orders repair work near Ram Mandir in Ayodhya

अयोध्या में अस्थाई राम मंदिर की मरम्मत को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

Mon, 10 Aug 2015 02:05 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 02:05 PM IST
विज्ञापन
SC orders repair work near Ram Mandir in Ayodhya

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में बने अस्थाई रामलला के मंदिर में हल्की मरम्मत के लिए मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मरम्मत का कार्य वहां हो सकेगा जहां रामलला की मूर्तियां हैं।

विज्ञापन


इस कार्य को फैजाबाद के कलेक्टर और दो स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में कराए जाने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही अदालत ने आदेश दिया अयोध्या के अस्थाई मंदिर की देखभाल स्थानीय प्रशासन करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रामलला टेंट के अंदर ही विराजमान है, लेकिन यह टेंट कई जगहों से फट चुका है। पिछले छह माह से रामलला इसी प्रकार विराजमान हैं। इससे पहले तिरपाल जुलाई, 2014 में ही बदला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी ने दी अर्जी

SC orders repair work near Ram Mandir in Ayodhya

सुप्रीम कोर्ट ने यह  आदेश भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर दिया है। स्वामी ने अपनी अर्जी में कहा था कि तीर्थयात्री पीने का पानी व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।

केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की अपर्याप्त व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को कठिनाई होती है।

इस पर कोर्ट ने दोनों सरकार को इस मसले पर ध्यान देनें को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed