फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC notice to centre on Arunachal issue

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Wed, 27 Jan 2016 07:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 27 Jan 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
SC notice to centre on Arunachal issue

पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस कांग्रेस की अर्जी पर दिया है।

विज्ञापन


केंद्र से नोटिस का जवाब शुक्रवार तक देने को कहा गया है। वहीं मामले की अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केंद्र की सिफारिश पर अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगायी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने भी केन्द्र सरकार की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताते हुए इसे राजनीतिक असहिणुता करार दिया था। पार्टी प्रवक्ता आनंद शर्मा ने केन्द्र की आलोचना करते हुए इसे जबरन सत्ता हथियाने की चाल बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पमत में आ गई कांग्रेस सरकार

SC notice to centre on Arunachal issue

मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने इसे संविधानपीठ को सौंप दिया। इसी घमासान के बीच रविवार को केन्द्रीय कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मामला राष्ट्रपति तक पहुंचा तो उन्होंने भी इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से सफाई मांगी थी। हालांकि इसी मुद्दे पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार सुबह राष्ट्रपति से मुलाकात की थी जिसके बाद राष्ट्रपति ने मंगलवार को राष्ट्रपति शासन की मंजूरी दे दी।

गौरतलब है की अरुणाचल विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को 60 में से 42 सीटें मिलीं। एक क्षेत्रीय पार्टी के विलय के बाद पांच विधायक मिलाकर कांग्रेस के विधायकों की संख्या 47 हो गई। मौजूदा संकट तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के 21 विधायकों ने बगावत कर दी, जिसके बाद नाबाम टुकी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed