काटजू ने RSS को बताया मुस्लिम लीग जैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मारकंडेय काटजू ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये संगठन मस्लिम लीग की तरह काम करता है। काटजू ने भाजपा पर भी सवाल खड़े किए हैं।
अरूण शौरी के मोदी सरकार पर सवाल उठाने के बाद काटजू ने ट्वीट करके उनके विकास के दावे को बेतुका करार दिया है। काटजू ने कहा है कि मोदी सरकार में कई ऐसे मंत्री और पदाधिकारी हैं जो पहले आरएसएस में थे। संघ की करीबी की वजह से उनके बयानों में इसकी झलक दिख जाती है।
काटजू ने मोदी सरकार की कार्यशैली पर ही सवाल नहीं उठाए। साथ ही उन्होंने गौ-हत्या के बहाने भी मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की।
All the talk of 'vikaas' was really hogwash, as #ArunShourie, who had earlier supported Modi, has pointed out now.
— Markandey Katju (@mkatju) May 2, 2015
गौ-हत्या के मुद्दे पर उठाए सवाल
काटजू ने लिखा कि गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठन और संघ बेहद गंभीर दिखाई देते हैं। लेकिन जब यही गाएं बीमारी या फिर बुढ़ापे की वजह से मरने की स्थिति में होती है तो उन्हें सड़क पर छोड़ दिया जाता है। उस समय इनकी देखभाल कोई नहीं करता है।
काटजू ने ब्लॉग में लिखा कि संघ अपने एजेंडे बढ़ाने के लिए 'घर वापसी' जैसे कार्यक्रम चलाता है। भाजपा भी संघ के दबाव में काम करता है।
काटजू के मुताबिक आरएसएस ऐसी संस्था है जो अंग्रेजों के जमाने से काम कर रहा है। मुस्लिम लीग और ब्रिटिश कार्यशैली की तरह यह भी 'बांटो और राज करो' की कहावत पर कार्य करता है। इतना ही नहीं पूर्व जज के मुताबिक बीजेपी और संघ दोनों के लिए सांप्रदायिक तनाव मुख्य हथियार हैं।
RSS and BJP thrive on hatred, that is, communal tension and communal riots, because that is all they have in their ideological arsenal.
— Markandey Katju (@mkatju) May 2, 2015