फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC chief justice's big statement

'न्याय कोई वस्तु नहीं, जिसे ऊंची बोली पर बेच दिया जाए'

Sun, 18 Jan 2015 09:53 PM IST
एजेंसी/जोधपुर
एजेंसी/जोधपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
SC chief justice's big statement
मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू ने अदालतों में लंबित मुकदमों की वजह से न्याय की बढ़ती लागत पर चिंता जताई है। जस्टिस दत्तू ने कहा कि न्याय कोई ऐसी वस्तु नहीं है, जिसे लाभ के लिए सर्वोच्च बोली पर बेच दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की न्याय तक वास्तविक पहुंच सुनिश्चित हो, इसके लिए कदम उठाए जाने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुकदमों के तेजी से निपटारे के लिए लोक अदालतों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर के दीक्षांत समारोह में बोलते हुए जस्टिस दत्तू ने कहा कि लोक अदालतों में पहले से दोगुना 1.25 करोड़ मुकदमों का निपटारा होना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस तरह से कितने लोग न्याय के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे मामले हैं जो अदालत की चौखट पर आने से पहले

सुलझाए जा सकते हैं। अदालत अंतिम विकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed