फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SBI accounting error makes this Kanpur woman super rich for a day

कैसे उर्मिला के बैंक खाते में आ गए 95,000 करोड़ रुपए?

Mon, 27 Jul 2015 09:23 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
SBI accounting error makes this Kanpur woman super rich for a day

अगर मान लीजिए आपके बैंक खाते में अचानक 95,000 करोड़ रुपए आ जाएं तो आप क्या करेंगे? शायद आपका मुंह उस समय खुला का खुला रह जाए। पर सोचिए उस महिला के साथ क्या हुआ होगा जिसके बैंक खाते में इतने सारे रुपए आ गए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित विकास नगर की रहने वाली उर्मिला यादव की कहानी कुछ ऐसी है। कुछ दिनों पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उनके बैंक खाते में इतना पैसा जमा कर दिया कि वो दुनिया कि सबसे अमीर महिलाओं में से एक बन गईं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले उर्मिला के बैंक खाते में 95,71,16,98,647 रुपए आ गए। यह कारनामा किया था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने।

उर्मिला घरों का काम करके पैसे कमाती हैं। उसने एसबीआई की विकास नगर स्थित यूपीएसआईडीसी शाखा में अपना खाता खुलवाया था। इसी बैंक खाते में वो अपनी बचत के पैसे जमा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन उर्मिला के फोन पर दो मैसेज आए, उनमें से एक मैसेज में इतने पैसे उसके खाते में आने की बात थी। वहीं दूसरे मैसेज में करीब 9 लाख रुपए खाते में से निकल जाने की बात लिखी थी। उर्मिला ने बताया कि वह यही सोचती रह गई कि उसके खाते में कैसे 10 लाख रुपए आए और निकल गए।

फोटो साभार-एचटी

बैंक खाते में 95,71,16,98,647 रुपए आ गए

SBI accounting error makes this Kanpur woman super rich for a day

उर्मिला एक दिन जब लालता प्रसाद तिवारी के साथ बैंक गई। लालता प्रसाद ने उनका बैंक खाता खुलवाने में मदद की थी। जब उर्मिला का बैंक खाता चेक किया गया तो एक बार तो बैंक खाते में 95,71,16,98,647 रुपए आ गए हैं। एक बार तो बैंक के अधिकारियों को भी इतनी बड़ी संख्या पढ़ने में समय लग गया, जब उन्होंने पूरी तरह से जांच की तो अधिकारी सन्‍न रह गए।

बैंक के सीनियर क्लर्क कम मैनेजर वी के श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार ऐसा हो जाता है। अपने आप ही डोरमेंट खाते में पैसे डाल दिए जाते हैं। उर्मिला कई दिन से अपना बैंक अकाउंट का न्यूनतक बैलेंस को मेंटेन नहीं कर रही थी। इसलिए उसके खाते को डोरमेंट खाते में तब्दील कर दिया गया था।

कुछ लोगों ने इस मामले की जांच की मांग भी ‌की है। आखिर कैसे किसी के साथ ऐसा हो सकता है। यह जांच का विषय है।

जब इस बारे में उर्मिला से पूछा गया तो उसने कहा कि उसे अपने दो हजार रुपए की चिंता है। बस उन्हें कुछ न हुआ हो। बैंक ने अब उर्मिला के खाते में दिखाई जाने वाली राशि को सही कर दिया है। अब उर्मिला के बैंक खाते में 2000 रुपए बैलेंस दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed