फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   say women assault right change mindset

महिला उत्पीड़न को सही कहने की सोच बदलें: SC

Thu, 03 Jan 2013 10:39 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 03 Jan 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
say women assault right change mindset

सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी को पीटे जाने को निचली अदालत द्वारा ‘शादीशुदा जीवन का आम तथ्य’ कहे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि जजों की महिलाओं की परेशानी के मुद्दे पर संवेदनशील होना चाहिए। महिला का उत्पीड़न उसके सम्मान के खिलाफ है। इस तरह की मानसिकता महिलाओं के खिलाफ अपराध को बढ़ावा देने वाली है। इसमें हर हाल में बदलाव जरूरी है।

विज्ञापन


जस्टिस आफताब आलम की अध्यक्षता वाली पीठ ने वीवी अंवेकर की ओर से कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील को खारिज करते हुए कहा है कि संविधान में महिलाओं को संरक्षण प्रदान किया गया है। अन्य कानून भी अदालतों को न्याय करने के लिए प्रदान किए गए हैं, लेकिन हमें महिलाओं की दिक्कतों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इस मामले में निचली अदालत ने तीनों आरोपियों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट ने दहेज के लिए पत्नी को परेशान करने वाले पति को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। जबकि ससुराल पक्ष के अन्य दो को बरी कर दिया था। अंवेकर की पत्नी गिरिजा ने उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। निचली अदालत ने इस मामले में दिए गए फैसले में कहा था कि विवाहित जीवन में पत्नी की पिटाई एक आम तथ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वोच्च अदालत ने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि इसका मतलब तो यह है कि पति यदि पत्नी को एक-दो चांटे मारता है तो बड़ी बात नहीं है। हमारी राय में यह सही सोच नहीं है। अदालत का फैसला एक तरह से महिलाओं का उत्पीड़न किए जाने को सामाजिक तौर पर सही ठहराता है। हमारी राय में जजों को महिलाओं की परेशानियों के प्रति संजीदा होना चाहिए।


हालांकि सेशन जज की ओर से दर्ज की गई स्थितियों में स्पष्ट किया गया है कि गिरिजा की आत्महत्या से संबंधित परिस्थितियां बहुत कठिन नहीं थीं। लेकिन एक बात प्रकाश में आई है कि गिरिजा की आंख की रोशनी थप्पड़ की वजह से ही गई थी। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि हमारी आपत्ति सेशन जज की टिप्पणियों पर है। हाईकोर्ट का फैसला इस मामले में सही है, अदालत उसके खिलाफ दायर अपील को खारिज करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed