{"_id":"433d9c9e-cffe-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"saudi-shaikh-sues-forbes-for-understating-worth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम रईस बताने पर भड़के सऊदी शेख, फोर्ब्स पर मुकदमा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कम रईस बताने पर भड़के सऊदी शेख, फोर्ब्स पर मुकदमा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर लोग अपनी कमाई कम बताते हैं, ताकि किसी की नजर न लग जाए। लेकिन सऊदी के शेखों के साथ यह फंडा काम नहीं करता।
विज्ञापन
उन्हें इस बात पर सख्त ऐतराज है कि कोई उनकी मिल्कियत को कम करके आंके। इसी सिलसिले में सऊदी अरबपति प्रिंस अलवलीद बिल तलाल ने एक ब्रिटिश कोर्ट में फोर्ब्स पर मुकदमा ठोंका है।
उनका कहना है कि पत्रिका ने उनकी जायदाद 20 अरब डॉलर बताई है, जो हकीकत में इससे 9.6 अरब डॉलर ज्यादा है।
ब्रिटिश अखबार गार्डियन के मुताबिक सऊदी अरब के संस्थापक के पोते और शाह अब्दुल्ला के भतीजे तलाल ने अमेरिकी पत्रिका पर हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया के रईसों की फेहरिस्त जो उसने तैयार की है, उसमें कई खामियां हैं।
विज्ञापन
वह खाड़ी मुल्कों के कारोबारियों के खिलाफ भेदभाव करती है। इस साल की लिस्ट में तलाल को 26वां नंबर दिया गया है।
लंदन में हाई कोर्ट के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि फोर्ब्स, उसके एडिटर रंडाल लेन और उसके दो पत्रकारों पर मुकदमा किया गया है। क्लेम का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन