{"_id":"66a1eba8-a8fe-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"saudi-arabia-deports-three-men-for-being-too-handsome","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप हैंडसम है तो आपके लिए यहां... 'नो एंट्री'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अगर आप हैंडसम है तो आपके लिए यहां... 'नो एंट्री'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अगर हैंडसम मर्द है तो आपको अब सतर्क होने की जरूरत है। आपके लिए यहां खतरा ही खतरा है।
विज्ञापन
आप भूलकर भी कभी सउदी अरब मत जाना। जी हां, वहा हैंडसम मर्दो के लिए नो इंट्री है।
दरअसल हुआ यह कि सउदी अरब में तीन मर्दो को देश से बाहर निकालने का फरमान सुना दिया गया।
अब आप सोच रहे हों कि गुनाह कोई बड़ा होगा तभी ऐसी सजा दी गई। तो आप गलत है। इनका गुनाह खूबसूरत होना है।
जी हां, तर्क तो यही दिया गया कि ये तीनों काफी हैंडसम हैं इसलिए इनको देश से निकाला जा रहा है। इनको देखकर महिलाएं उनकी ओर आकर्षित हो सकती हैं।
संयुक्त अरब अमीरात से आए ये तीनो पुरूष रियाद में एक कल्चरल फेस्टिवल में शामिल होने आए थे।
इसी दौरान धार्मिक पुलिस आयी और इन्हें जबरदस्ती यहां से लेकर चली गई। और इन्हें वापस भेज दिया गया।
अरबी भाषा के एक अखबार में धार्मिक पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि ये तीनों काफी हैंडसम थे जिसकी वजह से इनको वहां से हटाया गया।
धार्मिक संस्थाओं को डर था कि इनको देखकर महिलाएं कहीं इनके प्रेम में ना पड़ जाएं। इनको वापस इनके देश भेज दिया गया।
यूएई ने अपने बयान में कहा कि फेस्टिवल में काफी महिलाएं थीं इस वजह से धार्मिक पुलिस को कार्रवाई पड़ी।
गौरतलब है कि महिलाओं को सउदी अरब में गैर मर्दो से मेलजोल बढ़ाने से मनाही है।