{"_id":"7da77188-1c72-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"saudi-arabia-assigned-faseeh-to-india-after-jundal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब ने जुंदाल के बाद फसीह को भी सौंपा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सऊदी अरब ने जुंदाल के बाद फसीह को भी सौंपा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Oct 2012 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद सऊदी अरब सरकार ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकी फसीह मोहम्मद को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया। सोमवार को फसीह को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। फसीह दिल्ली जामा मसजिद फायरिंग और बंगलूरू के धमाकों में आरोपी है। सऊदी सरकार ने इससे पहले जून में 26/11 हमले की साजिश में शामिल रहे आतंकी अबू जुंदाल को भी गिरफ्तार कर भारत के हवाले कर दिया था।
दिल्ली पुलिस द्वारा फसीह की औपचारिक गिरफ्तारी के बाद भारत ने सऊदी अरब सरकार का सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया है। गृहसचिव आरके सिंह ने कहा कि जुंदाल की तरह फसीह की भी गिरफ्तारी भारत के लिए अहम है। सऊदी सरकार के इस रुख के साफ है कि आतंकवाद के मामले में दोनों देशों के बीच गहरा सहयोग है। फसीह को सौंपने में सऊदी अरब की ओर से हुई देरी पर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा कि फसीह वहां किए किसी अपराध में गिरफ्तार हुआ था और अपनी सजा काट रहा था। पांच महीने की सजा पूरी होते ही फसीह को सौंप दिया गया। हालांकि सिंह ने फसीह के आपराधिक और आतंकी रिकार्ड के बारे में ज्यादा नहीं बताया।
सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में पकड़े गए आईएम के आतंकियों से पूछताछ के दौरान फसीह का नाम सामने आया। खुफिया एजेंसियां फसीह की तलाश शुरू करने वाली ही थीं कि उसकी पत्नी ने मई में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई कि सऊदी और भारत की खुफिया एजेंसियों ने मिलकर उसके पति को अगवा कर लिया है। अदालत ने सरकार को फसीह के बारे में पता कर बताने का आदेश दिया। तहकीकात में एजेंसियों को पता लगा कि फसीह सऊदी की जेल में है। इसके बाद से भारत उसे हासिल करने की कोशिश में था।
विज्ञापन
क्या हैं आरोप
-फसीह 2010 में चिन्नास्वासी स्टेडियम ब्लास्ट और दिल्ली में जामा मसजिद गोलीकांड में आरोपी है। पुलिस के मुताबिक वह आईएम की अलग-अलग टीमों के बीच कड़ी का काम भी करता था। उसने आतंकी वारदातों में शामिल रहे कई आरोपियों को भी पनाह दी।
-13 मई 2012 को सऊदी अरब में अल जुबाल स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था फसीह। इसके बाद करीब पांच महीने से वहां की जेल में था। सोमवार को सऊदी अरब से उसे सामान्य उड़ान में बिठाकर भेजा गया दिल्ली।
कोट-----
फसीह की गिरफ्तारी हमारे लिए काफी अहम है। वह बिहार, यूपी और अन्य जगहों से गिरफ्तार 13 आतंकियों के बीच एक प्रमुख कड़ी था।
आरके सिंह, गृह सचिव
पिता : डॉ. फिरोज अहमद बेनीपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बिहार में) के प्रभारी हैं।
मां : एक स्कूल में टीचर
एक और आतंकी ए रईस को भी किया हवाले
सऊदी अरब ने लश्कर-ए-ताइबा के संदिग्ध आतंकी ए रईस को भी भारत के हवाले कर दिया है। 2009 के कन्नूर जिले में विस्फोटक की बरामदगी के मामले में केरल पुलिस को रईस की तलाश थी। उसे लश्कर आतंकी थडियांतविदे नजीर का करीबी माना जाता है। गृह सचिव आरके सिंह ने बताया कि रईस को करीब 15 दिन पहले सऊदी अरब से मुंबई की फ्लाइट से भेजा गया था, जहां उसे केरल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।