फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sau Khoon Maaf Says Mulayam Singh on Sushma Swaraj resignation

सपा ने सुषमा को दी क्लीनचिट पर वसुंधरा को नहीं

Thu, 23 Jul 2015 06:00 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
Sau Khoon Maaf Says Mulayam Singh on Sushma Swaraj resignation

घोटालों के आरोपों से घिरी मोदी सरकार को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सबसे ज्यादा राहत दी है।

विज्ञापन


पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद कर विवादों में आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे को मुलायम सिंह यादव ने गैरजरूरी बताया है। कांग्रेस के कोप का शिकार हुईं सुषमा स्वराज के प्रति सहानुभूति जताते हुए मुलायम ने कहा कि एक महिला के सौ खून माफ।

सुषमा के इस्तीफे के मुद्दे पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आप जानते ही हैं कि महिलाओं को लेकर हमारी पार्टी क्या सोचती है। महिलाओं के 100 खून माफ। उन्होंने रिपोर्टरों से ही पूछ लिया कि एक महिला को परेशान क्यों किया जा रहा है? 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को स्पष्ट किया सुषमा स्वराज उसके निशाने पर नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह को जरूर हटाया जाना चाहिए, लेकिन उनकी पार्टी सुषमा स्वराज के इस्तीफे के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधरा को महिला होने का लाभ नहीं देगी सपा

Sau Khoon Maaf Says Mulayam Singh on Sushma Swaraj resignation

मुलायम ने महिला होने के नाते सुषमा स्वराज के प्र‌ति सहानुभूति तो दिखाई, लेकिन उनकी पार्टी वसुंधरा राजे को महिला होने का लाभ क्यों नहीं दे रही है ये स्पष्ट नहीं हो सका।

नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसी राजनीतिज्ञ का इस्तीफा केवल इसलिए नहीं मांगा जा सकता कि उसने किसी की सिफ‌ारिश की है। उल्लेखनीय है कि सुषमा स्वराज ने विदेशमंत्री रहते हुए आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने में मदद की थी। ललित मोदी पर आईपीएल में घपलेबाजी का अरोप है।

राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी ललित मोदी की मदद करने का आरोप है। वसुंधरा ने राजस्‍थान विधानसभा का नेता विपक्ष रहते हुए ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed