{"_id":"6f32df88-1377-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"satygrahi-agitation-ends-as-govt-negotiated-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और जन सत्याग्रहियों में समझौता, आंदोलन खत्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सरकार और जन सत्याग्रहियों में समझौता, आंदोलन खत्म
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Oct 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
जल, जंगल और जमीन को लेकर शुरू हुआ जन सत्याग्रह गुरूवार को केंद्र सरकार और सत्याग्रहियों के बीच हुए समझौते के साथ खत्म हो गया। केंद्र सरकार ने सत्याग्रहियों के 10 मांगों को मान लिया है। सरकार की ओर से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने आगरा में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
समझौते के तहत केंद्र सरकार चार से छह माह में नई राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति बनाएगी। कृषि भूमि और आवास भूमि पर अधिकार के लिए अलग से कानून बनाया जाएगा। इसके अलावा जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार द्वारा मांगे मान लेने के बाद पी वी राजगोपाल ने जन सत्याग्रह पदयात्रा के समाप्ति की घोषणा की। गौरतलब है कि राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति बनाने और भूमिहीनों को भूमि देने की मांग को लेकर एकता परिषद की अगुवाई में दो अक्टूबर को ग्वालियर से जनसत्याग्रह पदयात्रा की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन