फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   satyamev jayte on road accidents issue.

'सत्यमेव जयते' में उठा सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा

Sun, 12 Oct 2014 03:31 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
satyamev jayte on road accidents issue.

'सत्यमेव जयते' के तीसरे सीजन का दूसरा एपिसोड यानि आज का एपिसोड रहा सड़क दुर्घटनाओं के नाम। आमिर खान ने कई लोगों से मिलवाया और कई भयावह आंकड़ों को गिनाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद 'मुमकिन है' के जरिए उन्होंने लोगों से भी बातें कीं और उनकी सलाहें सुनीं। कार्यक्रम में कई ऐसे लम्हे आए जब लोगों की आखों से आंसू छलके और दिल से दुख।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोग मारे जाते हैं, लेकिन इसका दोषी कौन है? सरकार, कानून या फिर हम लोग, या सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है? आइए बताते हैं आपको आगे की स्लाइडों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का हर परिवार जानता है ये दर्द

satyamev jayte on road accidents issue.

सड़क दुर्घटनाएं हर साल हजारों लोगों की जान ले लेती हैं। किसी का बेटा उससे दूर हो जाता है तो किसी का बाप, किसी की मां इस हादसे की चपेट में आ जाती है तो किसी की बेटी।

भारत के हर परिवार को अच्छे से इस दर्द का अहसास है। आमिर खान ने अपने शो की शुरूआत में उन लोगों से मिलवाया जिन्होंने इस दर्द को झेला है।

देखिए ये वीडियो जो यकीनन आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा-


जानिए क्या है ट्रकों की कहानी?

satyamev jayte on road accidents issue.

कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने दर्शकों को एक ऐसी महिला से मिलवाया जिनके पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। सरियों से लदे एक ट्रक ने उनकी जान ले ली।

अक्सर ऐसे ट्रक सड़कों पर दिखाई देते हैं जिनसे कई-कई फीट सरिया बाहर निकला होता है। ओवरलोड ट्रक भी कई जान ले लेते हैं। लेकिन क्या है इन ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों की कहानी?

शो में कई ड्राइवरों ने बताया कि उन्हें ईनाम के लालच में तेज गाड़ी चलाने को कहा जाता है। कई ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि बिना टेस्ट के भी ड्राइविंग लाइसेंस बेहद आसानी से बन जाता है।


सड़कें बन गई हैं कातिल

satyamev jayte on road accidents issue.

इसके बाद आमिर के शो में दिखाया गया कि किस तरह सड़कें भी इंसान का जीवन लील रही हैं। सड़कें कातिल बन चुकी हैं और हजारों लोग हर साल इन सड़कों के द्वारा कत्ल कर दिए जाते हैं।

शो के दौरान सड़कों के बारे में कुछ ऐसी बात भी बताई गईं जो आम तौर पर हम नहीं जानते हैं। शो में गलत डिजाइन वाली सड़कों के बारे में भी बताया गया और सड़क सुरक्षा के बारे में भी बताया गया।

शो के दौरान ये भी पता चला कि भारत से जो पांच कारें एक्सीडेंट टेस्ट के लिए जर्मनी भेजी गई थीं उनमें से एक भी कार पास नहीं हुई। विदेशों में इस तरह की गाड़ियों को सड़क पर नहीं उतारा जाता है।


हम में हैं कुछ हीरो भी

satyamev jayte on road accidents issue.

इसके बाद आमिर ने उन बच्चों से मिलवाया जिन्होंने एक सड़क पर घायल पर युवक की जान बचाई थी। आमिर ने उन्हें मंच पर बुलाया और गले से लगाया। दिल्ली के इन लड़कों ने जो किया उसे जानकर आप भी इनकी तारीफ करेंगे। देखिए ये वीडियो-


दुर्घटना ने बदल दी सोच

satyamev jayte on road accidents issue.

इसके बाद आमिर ने जनता को रूबरू कराया पियूष तिवारी नाम के शख्स से जिनकी जिंदगी एक दुर्घटना के बाद बदल गई। सेव लाइफ फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ चलाने वाले पियूष सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाने का काम करते हैं। आप भी देखें उनकी ये कहानी।


देखिए पूरा शो

satyamev jayte on road accidents issue.

आमिर खान की इस मुहिम की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हो रही है। लोग फेसबुक और ट्विटर पर आमिर खान और उनके शो की तारीफ कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं। अगर आपसे ये शो मिस हो गया है तो आप नीचे दिए वीडियो में पूरा शो एक साथ लगातार देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed