{"_id":"41a68b8bb9feeedf9a40720715f18126","slug":"sasha-killer-david-minto-jailed-for-35-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को 58 बार मारा चाकू, फिर किया रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किशोरी को 58 बार मारा चाकू, फिर किया रेप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के दिल दहला देने वाले सेक्स क्राइम के एक मामले में आरोपी को 35 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
आरोपी डेविड मिंटो को लंकशायर के एक होटल में 16 वर्षीय छात्रा साशा मार्सडेन की हत्या और रेप करने का दोषी माना गया है।
डेली मेल के अनुसार, मिंटो ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये साशा से दोस्ती की थी। वह होटल के बार में काम करता था।
मिंटो ने नौकरी दिलाने के लिए साशा को 31 जनवरी को होटल में बुलाया था। साशा जब होटल पहुंची तो उसने उससे रेप करने की कोशिश की। इस दौरान मिंटो ने उसके सिर, गले और चेहरे पर चाकू से 58 बार हमले किए, जिससे उसकी की मौत हो गई।
मिंटो ने साशा की मौत के बाद उससे रेप किया। फिर सारे सुबूत मिटाने के लिए उसने शव जला दिया।
प्रेसटन क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था। पहचान भी मुश्किल थी। फिर सशा के टूथब्रश से डीएनए के सैंपल लेकर पहचान की गई।
विज्ञापन